फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU investigation team will file statements in poster issue.

बीबीएयू : पोस्टर मामले में दोनों पक्षों को नोटिस, जांच कमेटी ने बयान देने के लिए बुलाया

Sun, 06 Mar 2022 04:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Mar 2022 04:37 PM IST
सार

बीबीएयू पोस्टर विवाद में विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई जांच टीम दोनों पक्षों के बयान लेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। इसके लिए दोनों ही पक्षों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
BBAU investigation team will file statements in poster issue.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बीबीएयू में पोस्टर विवाद मामले में जांच कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। विवि प्रशासन की ओर से छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। दोनो पक्षों को एक व दो मार्च को हुई घटना के संदर्भ में पक्ष रखने के लिए छह मार्च को कमेटी के सामने उपस्थित होने को कहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एक मार्च की शाम को कुछ जगह पर विवादित पोस्टर लगाए गए थे। दूसरे दिन एबीवीपी ने इसका विरोध किया तो एयूडीएसयू ने पोस्टर हटाने का विरोध किया। इसके बाद तीन मार्च को पूरे परिसर में यह पोस्टर लग गए और विवि ने जांच कमेटी बना दी।
विज्ञापन


एबीवीपी का आरोप है कि एक मार्च को परिसर में शोभा यात्रा निकालकर पूजा की गई थी। इसके बाद विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। उनका कहना हैं कि विवि प्रशासन सीधे-सीधे उनकी आवाज दबाने का काम कर रहा है। छात्रों ने कहा कि वे दो मार्च को कुलपति से बात करने कार्यालय गए थे, लेकिन वे मिले नहीं। वहीं, एयूडीएसयू का आरोप है कि बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो को हटाया गया है, जिस पर उनकी आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ विवि प्रशासन द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष की ओर से छात्रों को जारी नोटिस में छह मार्च को सुबह 10 बजे अंबेडकर स्टडीज के हॉल में उपस्थित होने को कहा है। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने कहा कि यह जांच समिति द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है। चूंकि जांच प्रक्रिया चल रही है। इसलिए इस विषय में ज्यादा टिप्पणी करना बेहतर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed