{"_id":"5b583a0b4f1c1bed5e8b528b","slug":"bba-llb-course-will-start-from-next-session-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी शुरू करेगी बीबीए व एलएलबी कोर्स, बीसीआई के पास किया आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी शुरू करेगी बीबीए व एलएलबी कोर्स, बीसीआई के पास किया आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय अगले शैक्षिक सत्र से अपने यहां पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई शुरू करेगा। एलएलबी ऑनर्स और बीबीए की मांग को देखते हुए विवि ने इन दोनों को मिलाकर इंटीग्रेेटेड कोर्स शुरू करने का फैसला किया है।
इसके लिए विवि ने बीसीआई के पास आवेदन कर दिया है। बीसीआई की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए भी आने वाली है। बीसीआई से हरी झंडी मिलते ही इसके दाखिले शुरू हो जाएंगे। विवि फिलहाल 120 सीटों पर दाखिले करने की तैयारी कर रहा है।
लविवि में हर साल सबसे ज्यादा मारामारी एलएलबी ऑनर्स में दाखिले को लेकर रहती है। इस साल लविवि में एलएलबी की हर सीट पर 23 दावेदार थे। विवि पिछले काफी समय से हर साल एलएलबी ऑनर्स कोर्स में 120 दाखिले ले रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में इस समय बीबीएयू में बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई हो रही है। अब लविवि भी बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई शुरू कर देगा। विधि संकाय के डीन डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मान्यता के लिए आवेदन किया जा चुका है। इसके लिए निर्धारित फीस साढ़े तीन लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता मिल जाएगी।

Trending Videos
विवि की आर्थिक तंगी भी होगी दूर
डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय का अनुदान फ्रीज होने की वजह से हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। एलएलबी ऑनर्स पाठ्यक्रम में हर साल दाखिले के लिए मारामारी मची रहती है। 10 सेमेस्टर के इस पाठ्यक्रम में स्टूडेंट्स से प्रति सेमेस्टर 25 हजार से ज्यादा फीस ली जाती है।
120 सीट के हिसाब से कोर्स में एक समय में अधिकतम 600 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। इस हिसाब से विवि को इस पाठ्यक्रम से सालाना डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि फीस से मिलती है। बीबीए-एलएलबी शुरू होने पर यह राशि दोगुनी हो जाएगी। इससे विवि की आर्थिक तंगी दूर होगी।
यह पाठ्यक्रम विधि संकाय के अधीन संचालित होता है। इंटीग्रेटेड कोर्स होने पर इसमें बीबीए विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इसलिए प्रबंधन विभाग की मदद भी ली जाएगी। न्यू कैंपस में विधि संकाय के बगल में ही बीबीए की पढ़ाई होती है। बीबीए-एलएलबी की पढ़ाई में बीबीए के शिक्षकों की मदद ली जाएगी।