फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   b tech student gives semester exam in taiwan

एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा ताइवान में भी

Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
amarujala.com, written by अक्षय कुमार
amarujala.com, written by अक्षय कुमार Updated Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
b tech student gives semester exam in taiwan
डेमो - फोटो : demo pic

तकनीकी शिक्षा और विवि की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने एक और नया सफल प्रयोग किया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन सूबे के 134 केंद्रों के साथ-साथ ताइवान में भी एक केंद्र पर बीटेक की एक छात्रा की सेमेस्टर परीक्षा करा रहा है। नेशनल चिआओ तुंग यूनिवर्सिटी, ताइवान के साथ हुए अनुबंध के बाद विवि से संबद्ध कॉलेज गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा की छात्रा शिफी सिंह वहां छह माह की इंटर्नशिप कर रही है।
विज्ञापन


जनवरी से शुरू हुई इंटर्नशिप जून मध्य तक चलेगी। शिफी बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। 12 मई से विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुई हैं और विश्वविद्यालय उक्त छात्रा का पेपर ताइवान में करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष बढ़ेगी छात्रों की संख्या

b tech student gives semester exam in taiwan
डेमो - फोटो : demo pic
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि जिस दिन छात्रा का पेपर होता है, उस दिन परीक्षा के निर्धारित समय से थोड़ा पहले ताइवान की उक्त यूनिवर्सिटी स्थित केंद्र को ऑनलाइन पेपर-कॉपी भेजी जाती है।

वह इसका प्रिंट लेकर छात्रा को देते हैं। छात्रा की परीक्षा के लिए वहां के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को सेंटर सुपरीटेंडेंट बनाया गया है। उनके द्वारा तीन शिक्षकों का पैनल बनाया गया है।

छात्रा इन शिक्षकों और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देती है। ताइवान की यूनिवर्सिटी पेपर खत्म होने के बाद उसी दिन इसकी क्लिपिंग और परीक्षा की कॉपी ऑनलाइन विवि को भेजती है।

छात्रा के अब तक दो पेपर हो चुके हैं। विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि इंटरप्रन्योरशिप एंड इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के तहत हम अपने छात्रों को विदेश में इस तरह की इंटर्नशिप के लिए भेजते हैं। इस बार शुरुआत थी, यह प्रयोग सफल रहा है। अगले वर्ष इंटर्नशिप के तहत जाने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ेगी। इंटर्नशिप के लिए प्रवेश परीक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed