{"_id":"6087e3f08ebc3ed1e9643624","slug":"b-com-third-semester-and-b-a-honours-ancient-history-result-declared-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: बीकॉम थर्ड सेमेस्टर व बीए ऑनर्स की परीक्षाओं का परिणाम जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि: बीकॉम थर्ड सेमेस्टर व बीए ऑनर्स की परीक्षाओं का परिणाम जारी
Tue, 27 Apr 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:44 PM IST
सार
बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में कुल 9607 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 8637 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का पास परसेंटेज 89.9 रहा।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीकॉम थर्ड सेमेस्टर और बीए ऑनर्स प्राचीन भारतीय इतिहास थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा मार्च में आयोजित की जा चुकी थीं, लेकिन कोरोना के कारण कार्य प्रभावित होने से परिणाम जारी नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन
बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में कुल 9607 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 8637 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का पास परसेंटेज 89.9 रहा। वहीं, बीए ऑनर्स प्राचीन भारतीय इतिहास के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 52 परीक्षार्थी बैठे और उनमें से 46 सफल रहे।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि कई अन्य विभागों के तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के परिणाम पर काम चल रहा है। जल्द ही उनके भी परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 47 अलग- अलग परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि परीक्षा होने के बाद परिणाम न जारी होने का असर अगली क्लास पर पड़ रहा था। विद्यार्थी पास हैं या फेल, परिणाम जानने के बाद ही अगली क्लास की पढ़ाई में शामिल होते हैं।