फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application process starts in Lucknow University.

लविवि : पीजी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

Sat, 20 Mar 2021 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Mar 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Application process starts in Lucknow University.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक व पीएचडी के बाद शुक्रवार को परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क 1000 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 500 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, जबकि 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 07 मई तक जमा होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों एमबीए व एमटीटीएम के भी प्रवेश आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। इसके भी आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क 1600 रुपये व अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके आवेदन भी बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल तक होंगे और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 07 मई है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये हैं प्रमुख कोर्स और सीटें

एमए : 2326
एमएससी : 927
एमकॉम : 360
एलएलबी : 320
एलएलएम : 60
एमवीए : 75
बीलिब : 40
एमलिब : 25
आचार्य : 20

एमबीए कोर्स-- सीटें
एमबीए रेगुलर : 60
एमबीए सेल्फ फाइनेंस :120
एमबीए ह्यूमन रिसोर्स, सेल्फ फाइनेंस :120
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, सेल्फ फाइनेंस : 60
एमबीए मार्केटिंग, सेल्फ फाइनेंस : 120
एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, सेल्फ फाइनेंस : 120
एमबीए इंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस, सेल्फ फाइनेंस : 60
मास्टर इन ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, सेल्फ फाइनेंस : 60

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed