{"_id":"5c0f6649bdec224143674bb1","slug":"application-for-phd-in-urdu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू विवि में पीएचडी के आवेदन कल से, ये होंगे सब्जेक्ट्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उर्दू विवि में पीएचडी के आवेदन कल से, ये होंगे सब्जेक्ट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पीएचडी के आवेदन फॉर्म बुधवार से भरे जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। विवि में पहली बार पीएचडी के दाखिले होने जा रहे हैं। विवि प्रशासन ने 13 विषयों में पीएचडी के आवेदन फॉर्म मांगे हैं।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट www.uafulucknow.ac.in पर उपलबध होगा। आवेदक आनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसी पर फीस भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
उर्दू, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, गृह विज्ञान, भूगोल, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, वाणिज्य, व्यवसाय प्रबन्धन और शिक्षा शास्त्र विषय में आवेदन किए जा सकेंगे। विवि में पिछले काफी समय से पीएचडी के आवेदन शुरू होने के दावे किए जा रहे थे। कुलपति प्रो. मिर्जा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पीएचडी के दाखिले शुरू करने को अपनी प्राथमिकता बताया था।
विज्ञापन