{"_id":"5b87cbe442c79246382cfff1","slug":"application-for-admission-in-st-agnes-loreto-school-will-be-start-from-4th-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट एग्नेस लोरेटो में दाखिले के लिए आवेदन की डेट जारी, यहां पढ़ें डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट एग्नेस लोरेटो में दाखिले के लिए आवेदन की डेट जारी, यहां पढ़ें डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चार सितंबर से शुरू होगी। स्कूल प्रबंधन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन करना होगा।
वहीं शहर के अन्य प्रमुख स्कूलों में भी नए सत्र में दाखिले के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.stagnesloretolko.com से चार और पांच सितंबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए केवल दो दिन का ही समय दिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद अभिभावकों को यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा, जिसके आधार पर वे स्लिप और आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए बच्चे की जन्मतिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 के बीच होनी चाहिए। आवेदन फॉर्म के साथ बच्चे और अभिभावकों की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रपत्रों की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। स्लिप डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंसिपल के साथ मीटिंग का समय निर्धारित कर दिया जाएगा।

सेंट फ्रांसिस के लिए आवेदन दिसंबर में
सेंट फ्रांसिस कॉलेज के नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म दिसंबर में जारी होगा। प्रवेश फॉर्म जारी करने और जमा करने की तिथि जल्द ही कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एडमिशन फॉर्म मिलेंगे।
प्रवेश फॉर्म कॉलेज में ऑफलाइन ही जमा किए जाएंगे। प्रवेश के लिए टेस्ट की तिथि और टाइमिंग भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में टेस्ट के आधार पर प्रवेश के लिए बच्चों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश फॉर्म जमा करते समय बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, नवीन पासपोर्ट साइज फोटो और सेल्फ एड्रेस स्टैंप युक्त लिफाफा भी जमा कराना होगा। टेस्ट में बच्चों से इंग्लिश और मैथ्स विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।
नवंबर के पहले सप्ताह में लामार्ट गर्ल्स और बॉयज में आवेदन
लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज के लोअर प्रेप में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। प्रवेश को लेकर जानकारी कॉलेज की वेबसाइट www.lamartineregirlscollege.com पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी एडमिशन को लेकर नोटिस चस्पा कर दी जाएगी। प्रवेश फॉर्म के साथ बच्चे की नगर पालिका ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी जमा करानी होगी। वहीं लामार्ट बॉयज में भी प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसको लेकर भी सूचना वेबसाइट और स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।

लोरेटो कॉन्वेंट का आवेदन फॉर्म अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में
लोरेटो कॉन्वेंट के नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में मिलेगा। आवेदन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट www.lucknowloreto.com पर जारी किए जाएंगे। फॉर्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
अभिभावक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए केवल दो दिन का ही समय दिया जाएगा। पिछले वर्ष फॉर्म का शुल्क 500 रुपये था। इस बार भी यही शुल्क रहने की संभावना है।
कैथड्रल के लिए आवेदन दिसंबर में
कैथड्रल सीनियर सेकंड्री स्कूल ने नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होगा। आवेदन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट www.cscampuscare.in पर जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभिभावकों को केवल बच्चे की फोटो और अपने साथ बच्चे की फोटो अपलोड करनी होगी। प्रधानाचार्य के साथ मिलते समय बच्चे को साथ ले जाना अनिवार्य होगा। साथ ही विवरण में दिए गए जरूरी पत्रावली भी ले जानी होगी। पत्रावलियों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास का प्रमाण लाना अनिवार्य होगा। चयनित बच्चों की सूची मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।