{"_id":"591423664f1c1bba488511ac","slug":"application-date-of-graduation-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वालों के लिए अभी भी है मौका, देखें डिटेल..","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वालों के लिए अभी भी है मौका, देखें डिटेल..
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक, मैनेजमेंट के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख दो दिन के लिए बढ़ा दी है। अभ्यर्थी फीस जमा करने के बाद अब 12 मई की आधी रात तक आवेदन कर सकेंगे।
विवि में इन सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो रही थी। आवेदन फॉर्म में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने की वजह से काफी अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने आधार के लिए मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ भी आवेदन फॉर्म भरने की सहूलियत दी है।लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि काफी अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड न होने की बात कहते हुए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इस पर विचार करने के बाद आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख दो दिन के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने बैंक से आवेदन फीस भरने में परेशानी होने की बात कही थी।

देखें, पीजी में आवेदन की अंतिम तारीख
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : demo pic
इसको देखते हुए वेबसाइट पर भुगतान के लिए अतिरिक्त गेटवे भी शुरू किया गया है। अभ्यर्थियों को 12 मई तक फीस जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना संभव नहीं होगा।
वहीं लखनऊ विवि में स्नातक और प्रबंधन पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख भले ही 12 मई को समाप्त हो रही हो, लेकिन परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए अभी 21 दिन का समय है।
पीजी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है। उम्मीद है कि तब तक स्नातक अंतिम वर्ष के सभी रिजल्ट जारी हो जाएंगे।