फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application date for Mped in lucknow university

एलयू में एमपीएड में आवेदन की डेट जारी

Mon, 22 May 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 May 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
application date for Mped in lucknow university
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

लखनऊ विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एमपीएड) के आवेदन फॉर्म सोमवार दोपहर तीन बजे से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 1600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है। विवि में एमपीएड की 30 सीटें हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु एक जुलाई को 2017 को 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एलयू एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि  दाखिले के लिए अभ्यर्थी को बीपीएड या शारीरिक शिक्षा विज्ञान विषय में बीएससी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, खेल प्रवीणता, खेल उपलब्धि और साक्षात्कार के आधार पर किए जाएंगे। चार सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस निर्धारित की गई है।

इसके अलावा दाखिले के समय 10 हजार रुपये किट के लिए भी जमा करने होंगे। अभ्यर्थी दोपहर तीन बजे से विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें, इन खेलों में बोर्ड करेगा परीक्षण

application date for Mped in lucknow university
डेमो
प्रवेश प्रक्रिया पांच चरण में पूरी होगी। पहले चरण में 40 नंबर की लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में 20 नंबर का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, तीसरे चरण में 20 नंबर की खेल प्रवीणता, चौथे चरण में 20 नंबर की खेल उपलब्धि और 10 नंबर का इंटरव्यू होगा। इन सबको जोड़कर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट
शटल रन 4 गुणा 10- 5 नंबर
100 मीटर दौड़- 5 नंबर
एक मिनट सिट अप्स- 5 नंबर
800 मीटर रन- 5 नंबर

खेल प्रवीणता में इन खेलों में बोर्ड करेगा परीक्षण
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, क्रिकेट, फुटबाल, बॉक्सिंग, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, योगा, सॉफ्टबाल, नेटबाल, रेसलिंग, वेट लिफ्ंिटग, पॉवर लिफ्ंिटग, बेसबाल

खेल उपलब्धि 
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता-10 नंबर
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- 9 नंबर
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान- 8 नंबर
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान- 7 नंबर
अंतर विवि जोनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- 6 नंबर

अंतर विवि जोनल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान- 5 नंबर
अंतर विवि जोनल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान- 4 नंबर
अखिल भारतीय अंतर विवि स्तर प्रतियोगिता में पहला स्थान- 3 नंबर
अखिल भारतीय अंतर विवि स्तर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान- 2 नंबर
अखिल भारतीय अंतर विवि स्तर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान- 1 नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed