फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application date for improvement and compartment exam of up board students

यूपी बोर्ड: स्टूडेंट्स इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए इस वेबसाइट पर करें आवेदन

Tue, 08 May 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 May 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
application date for improvement and compartment exam of up board students
डेमो

यूपी बोर्ड की 2018 की इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थियों का आवेदन संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों  के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 11 मई से 10 जुलाई 2018 की मध्यरात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रार्थना पत्र के साथ 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क तथा अंकपत्र की छाया प्रति उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन


इम्प्रूवमेंट के तहत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए अपने एक विषय तथा कम्पार्टमेंट में अनुत्तीर्ण दो विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच संबंधित विद्यालयों में कराई जाएंगी। प्रधानाचार्यों को आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित विषवार अंकों की सूची 25 जुलाई तक अपने क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। 

स्क्रूटनी के लिए आवेदन 28 मई तक 

application date for improvement and compartment exam of up board students
डेमो
सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद नीना श्रीवास्तव के मुताबिक प्रधानाचार्यों को समस्त छात्रों का परीक्षा शुल्क एक साथ कोषागार में चालान के माध्यम से जमाकर इसका विवरण तथा संबंधित छात्राें का अनुक्रमांक एवं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषय को 10 जुलाई तक विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।  

वहीं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन 28 मई 2018 तक लिए जाएंगे। लिखित एवं प्रयोगात्मक विषयों हेतु अलग-अलग प्रति प्रश्नपत्र 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

स्क्रूटनी से संबंधित निर्देश एवं आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराकर आवेदन पत्र रजिस्ट्री से क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं। सचिव के मुताबिक आवेदन पत्र के साथ चालान पत्र, मूल या इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की फोटो कॉपी देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed