{"_id":"615c27858ebc3edaf11508f7","slug":"applicants-will-be-allowed-to-fill-application-of-b-ed-till-6-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : छूटे अभ्यर्थियों का पंजीयन व च्वॉइस फिलिंग कल तक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड : छूटे अभ्यर्थियों का पंजीयन व च्वॉइस फिलिंग कल तक
Tue, 05 Oct 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:53 PM IST
सार
बीएड काउंसिलिंग में सर्वर की दिक्कत से काउंसिलिंग, च्वॉइस फिलिंग व सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीएड काउंसिलिंग में सर्वर की दिक्कत से काउंसिलिंग, च्वॉइस फिलिंग व सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि बीएड काउंसिलिंग के तीसरे चरण व अन्य चरणों के छूटे हुए अभ्यर्थियों के पंजीकरण व च्वॉइस फिलिंग की तिथि 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
वहीं जिन अभ्यर्थियों को पहली काउंसिलिंग के प्रथम व द्वितीय चक्र में सीट आवंटित हुई है और किन्हीं कारणों से सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। उनके लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि आठ अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर शुल्क जमाकर अपना आवंटन व अन्य प्रपत्र डाउनलोड कर लें। अन्यथा ऐसे अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त हो जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र व मूल प्रमाण पत्रों के साथ आवंटित महाविद्यालय में संपर्क करने के लिए कहा है।