{"_id":"5e3ec5cb8ebc3ee5f748e1c7","slug":"allegations-on-kgmu-vice-chancellor-willbe-investigations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू कुलपति पर लगे आरोपों की होगी जांच, मंडलायुक्त के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केजीएमयू कुलपति पर लगे आरोपों की होगी जांच, मंडलायुक्त के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित
Sat, 08 Feb 2020 07:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Feb 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू में एक तरफ कुलपति चयन की कवायद शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ वर्तमान कुलपति पर लगे विभिन्न आरोपों की जांच भी शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे ने हाई पॉवर कमेटी गठित की है। मंडलायुक्त के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी सभी शिकायतों का मूल्यांकन करेंगी। कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट के खिलाफ कई शिकायतें शासन को भेजी गई थी। इसमें रेजीडेंट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने, जूनियर रेजीडेंटों की भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी करने, सीएम व पीएम फंड की दवाओं व इंप्लाट की लोकल परचेज खरीद में गड़बडी, उप चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति में गड़बड़ी, चहेते सेवानिवृत्ति कर्मियों को तैनात करने, फार्मेसी पेपर लीक, पद का दुरुपयोग करने सहित विभिन्न तरह से आरोप लगे थे।
विज्ञापन
ये सभी शिकायतें शासन को भेजी गई थीं। अब शासन की ओर से इन सभी शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण एवं वित्त नियंत्रक कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को सदस्य नामित कर दिया है। जारी आदेश में कुलसचिव व वित्त नियंत्रक को प्रकरण से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या कहते हैं जिम्मेदार
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डा. सुधीर सिंह का कहना है कि कुलपति पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। जांच कमेटी जो भी दस्तावेज मांगेगी, उसे कुलसचिव व वित्त अधिकारी उपलब्ध कराएंगे।