{"_id":"6044b9688ebc3e5921586c44","slug":"akyu-gets-12-b-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू को मिला 12बी स्टेटस, अब केंद्र व यूजीसी से भी मिलेगी ग्रांट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू को मिला 12बी स्टेटस, अब केंद्र व यूजीसी से भी मिलेगी ग्रांट
Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) को 12बी का स्टेटस दिया गया है। इसके लिए एकेटीयू लंबे वक्त से प्रयासरत था। अब एकेटीयू को केंद्र सरकार और यूजीसी से आर्थिक सहयोग के साथ ही विविध शोध, शिक्षण ग्रांट के लिए मदद मिलेगी। साथ ही विवि इनसे जुड़ी गतिविधियां भी चला सकेगा। अब तक विवि को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ग्रांट मिलती थीं।
विज्ञापन
यूजीसी की निरीक्षण टीम ने पिछले साल 26 व 27 फरवरी को विवि की सेवाओं व सुविधाओं का निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बाद ही कोरोना की वजह से सारी गतिविधियां प्रभावित हो गईं थीं। अब निरीक्षण टीम की संस्तुतियों के बाद यूजीसी की स्टैंडिंग कमेटी द्वारा परीक्षण करने के बाद एकेटीयू को 12बी का स्टेटस दिया गया है। विवि को इसका पत्र प्राप्त हो गया है। बता दें कि 12बी के लिए विश्वविद्यालयों-संस्थानों को मानकों की एक कड़ी कसौटी पर परखा जाता है। मानकों के अनुसार विश्वविद्यालय का खुद का संस्थान भी होना चाहिए ताकि उसे आवासीय स्वरूप का विवि माना जाए।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पूर्व में जब आईईटी को विश्वविद्यालय का घटक संस्थान बनाया गया था तो अवधारणा थी कि विवि का आवासीय स्वरूप बहाल हो सकेगा और 12बी का स्टेटस मिल सकेगा। इसी क्रम में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की भी शुरुआत की गई। इसके बाद यह अवधारणा पूरी हुई। बताया कि अब एकेटीयू आयोग की सलाह के अनुसार नैक की मान्यता के लिए भी प्रयास करेगा।
विज्ञापन