फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu will prepare the app with the help of Google

गूगल के सहयोग से एप तैयार करेगा एकेटीयू , मिली 70 लाख रुपये की सहायता

Wed, 06 Dec 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Dec 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
aktu will prepare the app with the help of Google

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) गूगल के सहयोग से एप तैयार करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में एक कोर्ड लैब बनाई जाएगी। कोर्ड लैब के लिए गूगल ने विश्वविद्यालय को एक लाख डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) की सहायता दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि इस लैब में आज की जरूरतों के अनुसार एप डवलप किए जाएंगे। इसमें गूगल के तकनीकी विशेषज्ञों का भी सहयोग मिलेगा। वे एमटेक के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में ही सत्र 2018-19 से नैनो टेक्नोलॉजी और मैकाट्रिनिक्स में अलग-अलग स्पेशलाइजेशन वाला एमटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। प्रो. गौड़ ने बताया कि मैकाट्रिनिक्स, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों से जुड़ा हुआ है। इसके तहत रोबोटिक्स की लैब स्थापित की जाएगी। यहां विद्यार्थियों को विशेष क्षेत्र के लिए काम करने वाले रोबोट बनाने का तरीका बताया जाएगा। इस लैब में विद्यार्थी उद्योगों के अनुसार ऑटोमेशन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकेंगे इनडोर खेलकूद के कार्यक्रम

aktu will prepare the app with the help of Google
वित्त समिति ने एकेटीयू के जानकीपुरम विस्तार स्थित परिसर में बहुउद्देश्यीय हाल के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की। इसका प्रयोग 2000 व्यक्तियों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के रूप में किया जा सकेगा। इसके अलावा इनडोर खेलकूद के कार्यक्रम भी हो सकेंगे।

बैठक में नए परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवास निर्माण को भी हरी झंडी दी गई। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. कैलाश नारायण, कुलसचिव ओपी राय, वित्त अधिकारी भानु प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुर्जन, टिक्विप-3 के राज्य सलाहकार प्रो. एपी शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed