फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu will issue the comparative study of MOOC and general study paper

मूक्स व सामान्य पेपर का तुलनात्मक अध्ययन जारी करेगा एकेटीयू

Mon, 25 Jun 2018 01:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
aktu will issue the comparative study of MOOC and general study paper
AKTU

मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्सेज (मूक्स) को बढ़ावा देने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) इसके व सामान्य पेपर का तुलनात्मक अध्ययन जारी करेगा। जल्द ही इसका अध्ययन पेपर कॉलेजों व विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एकेटीयू ने सत्र 2017-18 में बीटेक अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों के लिए एक पेपर मूक्स का किया था।
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास व कानपुर के सहयोग से हुई पढ़ाई में लगभग 45 हजार विद्यार्थी शामिल थे। इस दौरान प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया गया। आईआईटी मद्रास द्वारा पेपर तैयार कराया गया और एकेटीयू ने पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा कराई। अब इसे और प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक के आधार पर एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन यूजी प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि पिछले दिनों एआईसीटीई में हुई बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय ने पहली बार इसका सफल प्रयोग किया है तो इसे एक रिपोर्ट के रूप में तैयार कर अन्य संस्थानों, विश्वविद्यालयों को भेजें और वेबसाइट पर अपलोड करें। इससे अन्य संस्थान व विद्यार्थी प्रोत्साहित करेंगे।

एक सेमेस्टर में एक से अधिक पेपर कर सकेंगे

प्रो. कंसल ने कहा कि इस बार विद्यार्थी चाहें तो एक सेमेस्टर में एक से अधिक पेपर मूक्स से लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। उनकी प्रत्येक पेपर की 20 क्रेडिट मूल रिजल्ट में ट्रांसफर होगी। किसी विद्यार्थी पर दबाव नहीं दिया जाएगा। दो पेपर डवलपिंग सॉफ्ट स्किल एंड पर्सनालिटी व इनहैंसिंग सॉफ्ट स्किल एंड पर्सनालिटी के लिए 28 अगस्त तक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार मूक्स से बेहतर रिजल्ट देने वाले विद्यार्थी को ऑनर्स की डिग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed