फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU iissues entrance card for semester exam.

एकेटीयू : स्नातक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 22 मार्च से प्रस्तावित हैं परीक्षाएं

Mon, 14 Mar 2022 09:47 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की दूसरे चरण की सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
AKTU iissues entrance card for semester exam.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2021-22 की विषम सेमेस्टर की दूसरे चरण की सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए विवि प्रशासन ने सोमवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, 22 मार्च से छह अप्रैल तक सभी पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर, बीटेक, बीफार्मा के तीसरे सेमेस्टर के रेगुलर व कैरी ओवर की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनका परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूचना पूर्व में जारी किया जा जा चुका है। इसी क्रम में विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र उनकी लॉगइन में उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। विद्यार्थियों को 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया 26 तक
एकेटीयू द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में यूजी-पीजी, प्री रजिस्ट्रेशन किए गए विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम तिथि को 26 मार्च तक बढ़ा दिया है। रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह के अनुसार सभी संबद्ध कॉलेज 14 मार्च से 26 मार्च तक इसे पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में छात्राओं ने की शिरकत
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों की चार छात्राएं नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग कर रही हैं। स्टूडेंट भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के नार्थ जोन में विवि की टीम शिरकत कर रही है। इसमें एमआईईटी मेरठ की धृति सिंह सिसोदिया, जेएसएस नोएडा की निकिता गुप्ता व स्मृति श्रीवास्तव, आरईसीए बांदा की स्वाती राना व एमआईटीए मुरादाबाद की गौरवी भारद्वाज चेस प्रतियोगिता में शिरकत कर रही हैं। हर साल प्रदेश स्तर पर इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed