फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu: 17,833 seats will be reduced in new sessions

एकेटीयू: नए सत्र में कम होंगी 17,833 सीटें, विभिन्न कॉलेजों ने किया था सीट कटौती का आवेदन

Sun, 20 May 2018 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Sun, 20 May 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
aktu: 17,833 seats will be reduced in new sessions
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी की 17,833 सीटें कम होंगी। ये सीटें नए सत्र 2018-19 में कम होंगी। नए सत्र में 1,43,396 सीटों पर प्रवेश होगा। सीटें कॉलेजों के प्रत्यावेदन पर कम की गई हैं।
विज्ञापन


एकेटीयू से जुड़े 592 संस्थानों में इस सत्र 2017-18 में 1,61,229 सीटें थीं। विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों नए सत्र की संबद्धता के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें संबद्धता रिन्यूवल के साथ-साथ सीटें बढ़ाने व घटाने के आवेदन भी लिए गए थे। हाल में विश्वविद्यालय ने संबद्धता संबंधी प्रक्रिया पूरी की है। इसके बाद विभिन्न कोर्सों में कुल सीटों की संख्या 1,43,396 रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नए सत्र में 17,833 सीटें कम हो जाएंगी। 
विज्ञापन


हालांकि संबद्ध संस्थानों की संख्या 592 से बढ़कर 597 हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उन पाठ्यक्रमों में सीटें कम की गई हैं जिनमें पिछले कई वर्षों से लगातार सीटें खाली रह रही थीं। इस साल विश्वविद्यालय के घटक संस्थानों में एमटेक इन नैनो टेक्नोलॉजी व एमडेस कोर्स चलाने को भी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने मान्यता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मेसी के 41 कॉलेजों में होंगी 2353 सीटें
नए सत्र के लिए विश्वविद्यालय ने 41 फार्मेसी कॉलेजों को संबद्धता दी है। इन 41 कॉलेजों में 2353 सीटें स्वीकृत की गई हैं। यहां बीफार्मा कोर्स चलेगा। कुछ कॉलेजों में 50-50 इंटेक के दो बैच तो कुछ जगह 25 इंटेक को स्वीकृति दी गई है। जबकि पहले से चल रहे फार्मेसी कॉलेजों में सीटों की संख्या 7264 हैं। इस तरह इस साल फार्मेसी में सीटों की संख्या 9617 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed