प्रोफेशनल व मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए कल से करें आवेदन, ये हैं कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉलेज समेत 14 कॉलेजों में स्नातक के प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज एडमिशन टेस्ट-2018 (लुआकमैट) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार से भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 मार्च से नेशनल पीजी कॉलेज की वेबसाइट पर भरे जा सकेंगे। वहीं ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज में 9 अप्रैल से मिलेंगे।
नेशनल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि अभी तक 14 कॉलेजों ने इसमें शामिल होने की मंजूरी दी है। प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में इस समय दो हजार से ज्यादा सीट हैं।
महाविद्यालय पिछले 10 साल से लुआकमैट का आयोजन कर रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र एवं नियमावली महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर उपलब्ध होगी।
ये पाठ्यक्रम हैं शामिल
लुआकमैट के माध्यम से बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक-बैंकिंग एंड फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई-कॉमर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाते हैं।
12 जून तक आवेदन, 20 जून को परीक्षा
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 जून है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जून को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इस मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का आवंटन होगा।