फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission in B.Ped started in lucknow university

LU: बीपीएड समेत इन कोर्सेज के आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा जून में

Mon, 02 Apr 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Apr 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
admission in B.Ped started in lucknow university
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 2 अप्रैल से शुरू होगी। अन्य पीजी कोर्सेज के साथ-साथ बीपीएड, एमएड, एमपीएड के लिए भी आवेदन 2 अप्रैल से शुरू  हो गई।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 10 मई तक चलेगी और प्रवेश परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश आवेदन विवि की वेबसाइट lko.univ.ac.in के माध्यम से होंगे।

विवि द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजी कोर्स के लिए आवेदन 2 अप्रैल से मिलेंगे। बिना लेट फीस के 10 मई तक फॉर्म भरकर जमा किए जा सकेंगे। लेट फीस के साथ 15 मई तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन


25 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 4 से 9 जून के बीच प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 28 जून को प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा और 2 जुलाई से 9 जुलाई के बीच प्रवेश काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, प्रवेश परीक्षा की डेट

admission in B.Ped started in lucknow university
डेमो
एमएड, बीपीएड, एमपीएड के फॉर्म बिना लेट फीस के 10 मई तक जमा किए जा सकेंगे। लेट फीस के साथ 15 मई तक आवेदन होंगे।25 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

बीपीएड व एमपीएड की प्रवेश परीक्षा 11 जून को एमएड की 12 जून को होगी। 28 जून को प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा और 2 जुलाई से 9 जुलाई के बीच प्रवेश काउंसलिंग होगी।

पीजी कोर्सेज के लिए जनरल व ओबीसी अभ्यर्थी को 1000 रुपये व एससी-एसटी को 500 रुपये शुल्क व लेट फीस 2000 व 1500 रुपये देना होगा।

बीपीएड-एमपीएड के लिए जनरल व ओबीसी अभ्यर्थी को 1600 व एससी-एसटी को 800 रुपये शुल्क व लेट फीस 2600 व 1800 रुपये देना होगा। एमएड के लिए जनरल व ओबीसी अभ्यर्थी को 1600 व एससी-एसटी को 800 रुपये शुल्क व लेट फीस 2600 व 1800 रुपये देना होगा। 

इन विषयों के लिए कॉमन फॉर्म

admission in B.Ped started in lucknow university
demo pic
इन विषयों के लिए कॉमन फॉर्म
एमएससी इन केमिस्ट्री एंड एमएससी इन फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री। एमएससी इन बॉटनी, एमएससी इन प्लांट साइंस व एमएससी इन माइक्रोबायोलॉजी। एमएससी इन फिजिक्स, एमएससी इन इलेक्ट्रानिक्स व एमएससी इन रिन्यूएबल एनर्जी। एमएससी इन स्टेटिक्स व एमएससी इन बायो स्टेटिक्स। एमए इन स्टेटिक्स व एमए इन बायो स्टेटिक्स। एमए इन एमआईएच, एमए इन कॉमपोसिट हिस्ट्री व एमए इन वेस्टर्न हिस्ट्री। एमए इन सोशियोलॉजी व एमए इन वुमेन स्टडीज।

इन विषयों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
एमएससी इन केमिस्ट्री एंड एमएससी इन फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री। एमएससी इन बॉटनी, एमएससी इन प्लांट साइंस व एमएससी इन माइक्रोबायोलॉजी। एमएससी इन फिजिक्स, एमएससी इन इलेक्ट्रानिक्स व एमएससी इन रिन्यूएबल एनर्जी।

एमएससी इन स्टेटिक्स व एमएससी इन बायो स्टेटिक्स। एमए इन स्टेटिक्स व एमए इन बायो स्टेटिक्स। एमए इन एमआईएच, एमए इन कॉमपोसिट हिस्ट्री व एमए इन वेस्टर्न हिस्ट्री।

 

कॉमन मेरिट से प्राथमिकता पर मिलेगा प्रवेश

admission in B.Ped started in lucknow university
एमए इन सोशियोलॉजी व एमए इन वुमेन स्टडीज। एमएससी इन एंथ्रोपोलॉजी व एमए इन एंथ्रोपोलॉजी। एमएससी इन फोरेंसिक साइंस व एमए इन फोरेंसिक साइंस। एमएससी इन मैथमेटिक्स एंड एमए इन मैथमेटिक्स।

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि जिन विषयों के कॉमन फॉर्म व कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होंगे। उनके प्रवेश के लिए कॉमन मेरिट बनेगी। इसके बाद विद्यार्थी से उसकी प्राथमिकता पूछी जाएगी कि वो किस विषय में प्रवेश चाहते हैं।

मेरिट में मिले अंकों के आधार पर उनकी प्राथमिकता पर विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य पीजी विषयों की प्रवेश परीक्षा अलग होगी और अलग-अलग मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed