बीबीएयू के 40 कोर्सेज में दाखिले का एक और मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की खाली बची सीटों के आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। आवेदन फॉर्म ऑफलाइन पद्धति पर मिल रहे हैं।
विवि की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके विवि में जमा किए जा सकेंगे। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 1200 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को इसके लिए छह सौ रुपये चुकाने होंगे।
एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। हालांकि, इससे पहले विवि ने सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन पद्धति पर आयोजित की थी।
बीबीएयू ने अपनी आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी कर ली थी। इसलिए काफी अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। मगर, दाखिले के अभाव में कुछ सीटें खाली पड़ी हुई थी
प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन पद्धति पर होगी
इसको देखते हुए बीबीएयू कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने खाली सीटों के लिए दोबारा आवेदन फॉर्म मांगने की बात कही थी। उनके अनुसार नए दाखिलों पर विवि को कोई अतिरिक्त खर्चा नहीं करना है।
इसलिए विवि ने यह फैसला किया गया है कि दोबारा आवेदन मांगकर इन सीटों पर दाखिले कर लिए जाएं। इससे स्टूडेंट्स को फायदा होगा और विवि पर अतिरिक्त व्यय भार भी नहीं पड़ेगा।
इसके बाद विवि ने आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के समय ही अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र बताया जाएगा।बीबीएयू ने लखनऊ में ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम की शुरुआत की है।
पिछले साल से ही विवि ने अपने यहां के सभी एंट्रेंस ऑनलाइन ही कराए थे। बची हुईं सीटों पर अभ्यर्थी बहुत ज्यादा नहीं होंगे, इसलिए विवि ने प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन पद्धति पर ही कराने का फैसला किया है।