फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission form will be available soon in saint agnes and la martiniere boys

जानें, ला-मार्टीनियर बॉयज और गर्ल्स में कब से मिलेंगे आवेदन फार्म

Mon, 23 Oct 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Oct 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
admission form will be available soon in saint agnes and la martiniere boys
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ के प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल माउंट कार्मल और सेंट एग्नेस लॉरेटो डे स्कूल में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म इसी सप्ताह से मिलेंगे। जबकि ला-मार्टीनियर बॉयज और गर्ल्स दोनों के आवेदन फॉर्म एक नवंबर से मिलेंगे। ला-मार्टीनियर बॉयज को छोड़कर सभी स्कूलों के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मिलेंगे। ला-मार्टीनियर बॉयज के आवेदन फॉर्म स्कूल से ऑफलाइन वितरित किए जाएंगे। इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


माउंट कार्मल स्कूल में एलकेजी के आवेदन फॉर्म सोमवार से मिलने लगेंगे। आवेदन फॉर्म 30 अक्तूबर तक मिलेंगे। इसके लिए स्कूल की वेबसाइट www.mountcarmelcollegelucknow.org पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके कॉलेज में जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल केे एडमिशन फॉर्म 24 और 25 अक्तूबर को केवल दो दिन ही मिलेंगे। एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट www.stagnesloretolko.com पर उपलब्ध होगा। आवेदन के लिए बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म की फीस पांच सौ रुपये रखी गई है। आवेदन फॉर्म की फीस ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा की जा सकेगी। आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरने के बद रसीद और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा। रसीद पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के प्रिंट आउट जमा करने की तारीख लिखी हुई होगी। आवेदन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाणपत्र, कैथोलिक या क्रिश्यिन चाइल्ड होने पर बपथिज्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाणपत्र, एससी-एसटी प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि भी जमा करनी होगी।

ला-मार्टीनियर बाॅयज में 175 सीटों पर होगा दाखिला

admission form will be available soon in saint agnes and la martiniere boys
डेमो - फोटो : डेमो
 लखनऊ के प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल ला-मार्टीनियर गर्ल्स में लोअर प्रिप्रेटरी कक्षा में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म एक नवंबर से मिलेंगे। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.lamartinieregilscollegelko.com पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनललोड कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभिभावक और बच्चे को इंटरैक्शन के लिए बुलाया जाएगा।

स्कूल की प्रिंसिपल आश्रिता दास ने बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी आवेदन फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से दिए जाएंगे। डाउनलोड किए हुए आवेदन फॉर्म कॉलेज कैंपस में जमा करने होंगे। इसकेे साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट भी लगाने होंगे। ला-मार्टीनियर गर्ल्स में लोअर प्रिप्रेटरी के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म बाद में जारी किए जाएंगे।

इस मिशनरी स्कूल में केवल छात्राओं को दाखिला मिलता है और यहां पर हॉस्टल सुविधा भी है। एडमिशन बच्चे और अभिभावकों के साक्षात्कार के आधार पर दिया जाएगा। ला-मार्टीनियर बॉयज कॉलेज मे नर्सरी की 175 सीट पर दाखिला दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म एक नवंबर से मिलेंगे। नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे का जन्म एक अक्तूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 केे बीच होना चाहिए।

आवेदन फॉर्म के साथ सभी प्रमाणपत्र लगाने होंगे। नर्सरी आवेदन की फीस पांच हजार रुपये तय की गई है। आवेदन फॉर्म तीन नवंबर तक पांच हजार रुपये का मिलेगा। छह से 11 नवंबर के बीच आवेदन फॉर्म की कीमत 5,500 रुपये हो जाएगी। जबकि 13 से 17 नवंबर के बीच आवेदन फॉर्म लेने वालों को 6,000 रुपये चुकाने होंगे। सभी प्रमाणपत्रों के साथ 20 नवंबर को आवेदन फॉर्म कॉलेज के स्टोबर्ट हाल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच जमा कराना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed