फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission date of ug management courses in lucknow university

यूजी मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन की डेट जारी

Thu, 23 Mar 2017 11:43 AM IST
amarujala.com, presented by काजल शर्मा
amarujala.com, presented by काजल शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
admission date of ug management courses in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एमबीए फाइव इयर, बीकॉम ऑनर्स और बीबीए के चार पाठ्यक्रम होंगे। विश्वविद्यालय में पहली बार बीबीए पाठ्यक्रमों के साथ बीबीए टूरिज्म के दाखिले होंगे।
विज्ञापन


इन सभी पाठ्यक्रमों की 460 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का नाम लखनऊ यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (लूमेट) रखा गया है। हालांकि एमबीए की तरह इन पाठ्यक्रमों में साक्षात्कार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल तक विवि मेें अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म अलग से निकलते थे, लेकिन इस साल से दाखिले के लिए सेंट्रल एडमिशन सेल बनाई गई है।

इसी सेल के माध्यम से अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के दाखिले किए जाएंगे। लखनऊ विवि ने पिछले साल से एमबीए फाइव इयर पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इसके दाखिले भी अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के साथ किए जा रहे हैं। 

न्यू कैंपस में चलेंगे बीबीए के सभी कोर्स 

admission date of ug management courses in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

पिछले साल तक बीबीए टूरिज्म के दाखिले विवि स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ करता था, लेकिन इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब बीबीए टूरिज्म के दाखिले भी अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के साथ किए जा रहे हैं।

27 मार्च से एमबीए फाइव इयर के साथ ही बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस और बीबीए टूरिज्म के दाखिले की शुरुआत हो रही है। दाखिले के आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। 

लखनऊ विवि के सभी बीबीए पाठ्यक्रम अब न्यू कैंपस में ही चलेंगे। अभी तक विवि में बीबीए आईबी, बीबीए एमएस और बीबीए टूरिज्म न्यू कैंपस में संचालित होते हैं, जबकि बीबीए पाठ्यक्रम एमबीए विभाग में चलता है। कुलपति प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि  नए सत्र से सभी पाठ्यक्रम एक साथ ही संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed