{"_id":"581c5b7a4f1c1bd635436a70","slug":"admission-date-of-christ-church-and-montfort-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" इन स्कूलों में कब मिलेंगे आवेदन फॉर्म, जानें खबर में... ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इन स्कूलों में कब मिलेंगे आवेदन फॉर्म, जानें खबर में...
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल क्राइस्ट चर्च के आवेदन फॉर्म 15 जनवरी से मिलना शुरू होंगे। जबकि मॉन्टफोर्ट स्कूल में एक से तीन दिसंबर तक फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
मॉन्टफोर्ट में नर्सरी के आवेदन फॉर्म निर्धारित तारीखों पर सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म का मूल्य 500 रुपये रखा गया है। फॉर्म भरने के बाद आठ से 10 दिसंबर के बीच कॉलेज में ही जमा करना होगा। जल्द ही इसके आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्कूल की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मिशनरी स्कूलों की बात करें तो क्राइस्ट चर्च का आवेदन फॉर्म सबसे सस्ता है। ला मार्टीनियर बॉयज में आवेदन शुल्क पांच से छह हजार रुपये, ला मार्टीनियर गर्ल्स में तीन हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
वहीं, क्राइस्ट चर्च में पिछले साल की ही तरह मात्र 300 रुपये आवेदन शुल्क रखा रहेगा। प्रिंसिपल राकेश चत्री ने बताया कि आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट http://www.ccclucknow.com/ से अपलोड किए जाएंगे। नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र एक अप्रैल 2017 को तीन साल से अधिक, लोअर केजी के लिए चार साल से अधिक और अपर केजी में पांच साल से अधिक होनी चाहिए।
प्रिंसिपल ने बताया कि दृष्टिबाधित और बधिर बच्चों को उम्र सीमा में रियायत दी जाएगी। हालांकि, यह रियायत बच्चे से मिलने और उसके केस के आधार पर होगी। दाखिले इंटरेक्शन के आधार पर किए जाएंगे।