{"_id":"58b52b844f1c1b7c0583129d","slug":"aadhaar-card-will-be-compulsory-for-bed-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Feb 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इस वर्ष अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
वेबसाइट wwwupbed.nic.in और lkouniv.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी 10 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च होगी और लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ विवि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आवेदन फॉर्म की फीस अभी तय नहीं की गई है। बीएड एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. नवीन खरे ने बताया कि शासन के साथ वार्ता के बाद आवेदन फॉर्म की फीस निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
तीन मई को पूरे प्रदेश में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा और मई के आखिर में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट निकाला जाएगा। जून में काउंसलिंग होगी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जून में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। लखनऊ विवि को इस साल लगातार तीसरी बार बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का मौका मिला है।