फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aadhaar card will be compulsory for bed entrance

अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य

Tue, 28 Feb 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
aadhaar card will be compulsory for bed entrance
डेमो - फोटो : demo pic

बीएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इस वर्ष  अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


वेबसाइट wwwupbed.nic.in और lkouniv.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी 10 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च होगी और लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


लखनऊ विवि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आवेदन फॉर्म की फीस अभी तय नहीं की गई है। बीएड एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. नवीन खरे ने बताया कि शासन के साथ वार्ता के बाद आवेदन फॉर्म की फीस निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई को पूरे प्रदेश में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा और मई के आखिर में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट निकाला जाएगा। जून में काउंसलिंग होगी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जून में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। लखनऊ  विवि को इस साल लगातार तीसरी बार बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed