फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9380 seats will increase in ITI from new session

नए सत्र से आईटीआई में बढ़ेंगी हजारों सीटें, सरकार ने लगाई मुहर

Tue, 26 Feb 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Feb 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
9380 seats will increase in ITI from new session
- फोटो : डेमो
व्यावसायिक शिक्षा विभाग आईटीआई के जरिये युवकों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से कुछ लोकप्रिय ट्रेडों में अगस्त से 9380 सीटें बढ़ाने की योजना तैयार कर रहा है।औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार आईटीआई करने वाले युवकों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन


विशेषकर फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ट्रेडों से प्रशिक्षित युवकों की मांग अधिक है। इसे देखते हुए व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने दो साल में करीब 25,560 सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में इस साल 9380 हजार सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन


इनमें से 5972 सीटों को सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि 3408 सीटों की औपचारिकता बाकी है। जून के अंत तक इस बारे में भी निर्णय ले लिया जाएगा।

महिलाओं की रुचि वाले ट्रेड में भी बढ़ेंगी सीटें

9380 seats will increase in ITI from new session
इन प्रमुख ट्रेडों में बढ़ेंगी सीटें
फिटर-1250
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)-800
मैकेनिक (डीजल इंजन), 300
टर्नर - 325
वेल्डर-775
मशीनिस्ट-350
इलेक्ट्रॉनिक्स-350
इलेक्ट्रीशियन-300
अन्य ट्रेड-972

महिलाओं की रुचि को देखते हुए उनकी पसंद की कुछ ट्रेडों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। इनमें बेसिक कॉस्मोलॉजी-200, फैशन टेक्नोलॉजी-250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed