फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 percent more application for admission in Lucknow University.

लविवि: पिछले साल से 25% अधिक प्रवेश आवेदन, चार अन्य जिलों में भी बनेंगे प्रवेश परीक्षा केंद्र

Sat, 15 May 2021 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 May 2021 11:23 AM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक आवेदन आए हैं। पीएचडी के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है जबकि यूजी,पीजी कोर्सों के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
25 percent more application for admission in Lucknow University.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2021-22 की यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ रही है। हाल में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई प्रवेश सेल की ऑनलाइन मीटिंग में जानकारी दी गई कि अभी तक सभी पाठ्यक्रमों में लगभग 31 हजार प्रवेश आवेदन आ चुके है। जो पिछले वर्ष में आये आवेदनों की तुलना में लगभग 25% अधिक हैं। जबकि पीएचडी के लिए प्रवेश आवेदन 15 मई तक और यूजी, पीजी कोर्सो के लिए 31 मई तक होंगे।

विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से इस बार विवि से संबद्ध हुए 04 नए जिलों हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली व सीतापुर में भी प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाएगा। जिससे इन जिलों तथा आस-पास के अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को लखनऊ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


बैठक में कुलपति प्रो. राय ने निर्देश दिया कि नये जिलों के महाविद्यालयों के साथ अलग-अलग समय पर बात की जाएगी और उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रवेश परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया जाएगा। जिससे कि उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के साथ समायोजन करने में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय-विवि समन्वय समिति का गठन भी होगा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवेश में नियामक संस्थाओं बीसीआई, एनसीटीई आदि के नियमों का पालन होने पर ही प्रवेश मान्य होगा। केंद्रीकृत प्रवेश हेतु एक महाविद्यालय- विश्वविद्यालय समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें कि विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा व विश्वविद्यालय के प्रवेश सेल के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा। जिससे कि भविष्य में महाविद्यालयों को होने वाली किसी भी परेशानी को कमेटी के माध्यम से जल्द निस्तारित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed