फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 bed hospitals open in Lucknow University.

100 बेड का अस्पताल शुरू करेगा लविवि, पढ़ाई के साथ चिकित्सा का भी मिलेगा लोगों को लाभ

Sat, 27 Mar 2021 06:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Mar 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
100 bed hospitals open in Lucknow University.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लखनऊ विश्वविद्यालय योग और वैकल्पिक चिकित्सा के लिए 100 बेड का अस्पताल शुरू करने जा रहा है। यहां पढ़ाई के साथ आम लोगों के लिए ओपीडी का भी संचालन किया जाएगा, जिसके लिए वित्त समिति ने दरें तय कर दी है। साथ ही यहां पांच वर्षीय बीएनवाईएस पाठ्यक्रम भी संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने शताब्दी वर्ष में विश्वविद्यालय के योग इंस्टीट्यूट को मर्ज करते हुए फैकल्टी ऑफ  योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की स्थापना की है, जिसकी नए सत्र से विधिवत शुरुआत होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन एक तरफ जहां यूजी-पीजी की पढ़ाई कराएगा, वहीं ओपीडी का भी संचालन करेगा। इस फैकल्टी में वर्तमान में बीए-बीएससी योग, एमए-एमएससी योग, एमए इन एचसीवाईएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा, सर्टिफिकेट इन योग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लविवि देश का पहला विश्वविद्यालय है, जहां पर योग एवं अल्टरनेटिव मेडिसिन की पहली फैकल्टी स्थापित की गई है।
विज्ञापन


इस फैकल्टी के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. नवीन खरे एवं समन्वयक के रूप में डॉ. अमरजीत यादव को नियुक्त किया गया है। प्रो. खरे ने बताया कि यह फैकल्टी विश्वविद्यालय के फैकल्टी बोर्ड, एकेडमी काउंसिल, वित्त समिति व कार्य परिषद से अनुमोदित हो चुकी है। साथ ही राजभवन से कार्यवाही के लिए सहमति पत्र भी प्राप्त हो गया है। यहां योग और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग होंगे। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, योग जागरूकता, साहित्य, शोध, फ्री योग कैंपस आदि कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीए-बीएएससी योग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जबकि एमए-एमएससी योग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार की काफी संभावनाएं

फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि योग स्वास्थ्य की उन्नति के लिए अच्छा साधन बन चुका है। इसलिए योग में रोजगार की संभावना बढ़ रही हैं। आयुष मंत्रालय में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति होती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं में योग प्रशिक्षकों की भर्ती की जा रही है। प्रदेश के 75 जनपद में योग वेलनेस सेंटर खोले गए हैं, जिनमें योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक की भर्तियां की जा रही हैं। इस कोर्स के बाद रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed