{"_id":"617976ffd0c60764782639c4","slug":"bed-seats-allotted-to-18305-students-in-pool-counseling-direct-counseling-process-will-start-from-november-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : पूल काउंसलिंग में 18305 छात्रों को सीट आवंटित, आठ नवंबर से शुरू होगी सीधी काउंसलिंग प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड : पूल काउंसलिंग में 18305 छात्रों को सीट आवंटित, आठ नवंबर से शुरू होगी सीधी काउंसलिंग प्रक्रिया
Thu, 28 Oct 2021 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:53 AM IST
सार
छात्रों को 30 अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा बीएड में दाखिले के लिए आयोजित की गई पूल काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। पूल काउंसलिंग में कुल 18305 छात्रों को बीएड महाविद्यालयों में सीट आवंटित किए गए। इन छात्रों को 30 अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की राज्य समन्वयक प्रो. अमीता बाजपेयी ने बताया कि पूल काउंसलिंग में 23161 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 22993 छात्रों ने सीट लॉक की और 18305 छात्रों को सीट आवंटित हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 168 छात्र ऐसे थे जिन्होंने पंजीकरण तो कराया लेकिन सीट लॉक नहीं की। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है उन्हें 30 अक्तूबर तक लविवि की वेबसाइट पर लॉगइन कर सीट आवंटन व पुष्टिपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवंटन पत्र और मूल प्रमाण पत्रों के साथ आवंटित महाविद्यालय में संपर्क कर निर्धारित तिथि तक रिपोर्टिंग करनी होगी। अब 8 नवंबर से बीएड की बची हुई सीटों पर सीधी काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन