{"_id":"6160034e8ebc3edadf3047cb","slug":"bed-more-than-38-thousand-seats-got-in-the-third-phase-admission-counseling-started-for-the-fourth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : तीसरे चरण में 38 हजार से ज्यादा को मिली सीट, चौथे चरण के लिए शुरू हुई प्रवेश काउंसिलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड : तीसरे चरण में 38 हजार से ज्यादा को मिली सीट, चौथे चरण के लिए शुरू हुई प्रवेश काउंसिलिंग
Sat, 09 Oct 2021 11:58 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:58 AM IST
सार
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है उनको 10 अक्तूबर तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सरकारी व निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही बीएड प्रवेश काउंसिलिंग के तीसरे चरण के सीट आवंटन का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। तीसरे चरण में कुल 38,841 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है।
विज्ञापन
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है उनको 10 अक्तूबर तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करना है। जिन अभ्यर्थियों को आवंटित सीट का शुल्क 5000 से कम है, उन्हें लविवि की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवंटन प्रपत्र आदि डाउनलोड करना होगा। अन्य आवंटित अभ्यर्थियों को लॉगिन कर शेष महाविद्यालय शुल्क राशि जमाकर अपना आवंटन प्रपत्र आदि डाउनलोड करना होगा। इसमें असफल होने पर अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त हो जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने आवंटन पत्र तथा मूल प्रमाण पत्रों के साथ आवंटित विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में जाकर तुरंत रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चौथे चरण की काउंसिलिंग भी शुरू हो गई है। इसमें स्टेट रैंक 1 से अंत तक के विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते है। रजिस्ट्रेशन 10 अक्तूबर तक होगा। इस चरण में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी 8 से 11 अक्तूबर तक च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। इसका परिणाम 12 अक्तूबर को लविवि की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पूर्व में सीट आवंटित हुई है और वे किन्हीं कारणों से सीट कंफर्मेशन शुल्क अब तक जमा नहीं कर पाए हैं। उनके लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन