फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bed entrance exam fees will not be increase

बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर

Fri, 03 Mar 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
bed entrance exam fees will not be increase
डेमो - फोटो : demo pic
बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव शासन ने नकार दिया है। साथ ही फॉर्म जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक बगैर लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। पहले 25 से 31 मार्च के बीच आवेदन करने पर लेट फीस चुकाने की बात कही गई थी। शासन ने आवेदन फॉर्म भरने में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करते हुए किसी भी एक परिचय पत्र को मान्य किया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लविवि ने परीक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें प्रवेश परीक्षा फॉर्म की फीस बढ़ाने की बात कही गई थी। पुरानी फीस के अनुसार सामान्य और पिछड़े वर्ग के लिए 1000 और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 550 रुपये निर्धारित थे।

आधार कार्ड अनिवार्य नहीं

bed entrance exam fees will not be increase
डेमो

इसे बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इसे नकारते हुए पुरानी फीस पर ही परीक्षा कराने का आदेश दिया है। 
इसके अलावा परीक्षा फॉर्म भरने व जमा करने की तिथियों में भी आंशिक बदलाव करते हुए शासन ने अभ्यर्थियों को राहत दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, फॉर्म भर कर जमा करने की तारीख 10 मार्च से 25 मार्च तक थी और लेट फीस के साथ 31 मार्च। शासन ने लेट फीस का प्रस्ताव हटाकर अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी है। अब कोई लेट फीस नहीं चुकानी पड़ेगी। 

 लविवि के कुलसचिव आरके सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए पहले आधार कार्ड को भी अनिवार्य किया गया था लेकिन अब इसे वैकल्पिक कर दिया गया है। अब इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी पहचान पत्र मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed