बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक बगैर लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। पहले 25 से 31 मार्च के बीच आवेदन करने पर लेट फीस चुकाने की बात कही गई थी। शासन ने आवेदन फॉर्म भरने में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करते हुए किसी भी एक परिचय पत्र को मान्य किया है।
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।
इसके बाद लविवि ने परीक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें प्रवेश परीक्षा फॉर्म की फीस बढ़ाने की बात कही गई थी। पुरानी फीस के अनुसार सामान्य और पिछड़े वर्ग के लिए 1000 और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 550 रुपये निर्धारित थे।
आधार कार्ड अनिवार्य नहीं
इसे बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने इसे नकारते हुए पुरानी फीस पर ही परीक्षा कराने का आदेश दिया है।
इसके अलावा परीक्षा फॉर्म भरने व जमा करने की तिथियों में भी आंशिक बदलाव करते हुए शासन ने अभ्यर्थियों को राहत दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, फॉर्म भर कर जमा करने की तारीख 10 मार्च से 25 मार्च तक थी और लेट फीस के साथ 31 मार्च। शासन ने लेट फीस का प्रस्ताव हटाकर अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी है। अब कोई लेट फीस नहीं चुकानी पड़ेगी।
लविवि के कुलसचिव आरके सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए पहले आधार कार्ड को भी अनिवार्य किया गया था लेकिन अब इसे वैकल्पिक कर दिया गया है। अब इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी पहचान पत्र मान्य होगा।