Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bed counselling to be start from 6 june

बीएड काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Fri, 03 Jun 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jun 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
bed counselling to be start from 6 june
डेमो

सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए छह जून से 25 जून तक काउंसलिंग होगी। गुरुवार को बीएड-2016 के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से सभी काउंसलिंग केंद्रों के अधीक्षकों की बैठक में केंद्र अधीक्षकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े अहम निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बीएड के राज्य समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग के  दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को सीट अलॉट नहीं होती है तो उसका पांच हजार रुपये का ड्राफ्ट वापस कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह ड्राफ्ट काउंसलिंग केंद्र पर 15 दिन तक रखा रहेगा।फिर उसे लखनऊ विश्वविद्यालय में जमा कर दिया जाएगा। एलयू में आने के बाद भी जो अभ्यर्थी एक महीने तक अपना ड्राफ्ट वापस नहीं लेंगे, उनकी रकम एलयू के खाते में जमा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारी www.upbed.nic.in वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसी वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विवि के कुलसचिव व बीएड के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जो अभ्यर्थी अपनी रैंक के अनुसार निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग के लिए आएंगे वे अपने साथ दो बैंक डिमांड ड्राफ्ट लाएंगे।  इनमें से एक पांच सौ व दूसरा पांच हजार रुपये का होगा।

Trending Videos

पासवर्ड की सहायता से करेंगे ऑनलाइन चॉइस फिलिंग

bed counselling to be start from 6 june
डेमो

यह ड्राफ्ट ‘वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ’ के नाम पर देय होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट और उनकी फोटोकॉपी दोनों ही केंद्र पर ले जाने होंगे। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उसका पासवर्ड आएगा। इसकी सहायता से वह निर्धारित समय में कहीं से भी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग करेगा। 

सीट अलॉट होने के बाद अभ्यर्थी को तीन दिन के अंदर बची हुई फीस जमा करनी होगी, अन्यथा उसकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, जौनपुर, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद

कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली व  गोरखपुर में कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में काउंसलिंग के लिए विवि के कला व शिल्प महाविद्यालय में तीन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed