परीक्षा न देने वाले छात्रों को मिलेगा पास होने का एक और मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक स्कूलों में 14 से 21 मार्च के बीच आयोजित वार्षिक परीक्षा में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। उन्हें 9 और 11 अप्रैल को टेस्ट देना होगा। इसके लिए उनके अभिभावकों से भी संपर्क किया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा आशीष गोयल ने सभी मंडलीय शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
सत्र 2015-16 की वार्षिक परीक्षा में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई-लिखाई के स्तर के मूल्यांकन के लिए शासन ने एक और मौका दिया है।
इन्हें अगली कक्षा में भेजने से पहले 9 और 11 अप्रैल को सभी विद्यालयों में टेस्ट कराए जाएंगे। चूंकि, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा 1-8 तक किसी भी विद्यार्थी को उसी कक्षा में नहीं रोका जा सकता। इसलिए शासन ने सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने के निर्देश भी दिए हैं।
किसी भी हालत में नहीं रोकी जाएगी कक्षा उन्नति
अप्रैल में होने वाले टेस्ट की सूचना चिह्नित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि परीक्षाओं में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को शामिल होना चाहिए, लेकिन जो विद्यार्थी किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, उनकी कक्षा उन्नति किसी भी हालत में रोकी नहीं जाएगी।
स्कूल में ही तैयार होंगे पेपर
टेस्ट के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व अध्यापक प्रश्नपत्र तैयार करेंगे और उसे ब्लैक बोर्ड पर लिखेंगे। छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाएं भी मिलेंगी।