{"_id":"5fcb6f028ebc3ecf8a635037","slug":"back-examination-will-be-conducted-through-written-method-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी: ओएमआर की जगह लिखित प्रणाली पर बैक परीक्षा, आदेश जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी: ओएमआर की जगह लिखित प्रणाली पर बैक परीक्षा, आदेश जारी
Sat, 05 Dec 2020 04:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय में बैक पेपर और इम्प्रूवमेंट की परीक्षा ओएमआर के बजाय पूर्व की तरह लिखित प्रणाली पर होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. आनंद मुरारी सक्सेना ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। कोविड-19 महामारी की वजह से इस साल लविवि ने अपनी परीक्षा थ्योरी के बजाय एक-एक नंबर की बहुविकल्पीय प्रणाली के माध्यम से ओएमआर पर आयोजित कराई थी। इसके बाद एलएलबी में काफी विद्यार्थी फेल हो गये थे और उन्होंने ओएमआर आधारित परीक्षा प्रणाली का विरोध किया था।
इस पर लविवि ने बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट सहित अन्य परीक्षाएं लिखित प्रणाली पर ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी के चलते इस साल पढ़ाई के साथ ही परीक्षा भी प्रभावित हुई है। परीक्षाएं कम समय में निपट जाएं, इसके लिए बड़ा बदलाव करते हुए ओएमआर पर परीक्षा आयोजित कराई गई।
एलएलबी में भी लिखित के बजाय ओएमआर पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद रिजल्ट घोषित किया गया तो सबसे बुराहाल एलएलबी ही रहा। इसको लेकर काफी संख्या में विद्यार्थी परिसर में जुट गए।

Trending Videos
परीक्षा नियंत्रक ने दिया आदेश
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों का कहना था कि उनका पेपर सिर्फ एक घंटे का ही था। इसमें कुल 100 सवाल थे, जिसमें से 50 का जवाब उनको देना था। ये सवाल बहुविकल्पीय प्रणाली के थे, जबकि उनकी तैयारी इस तरह की नहीं थी। इस वजह से काफी संख्या में विद्यार्थी फेल हो गए हैं या फिर उनकी बैक आ गई है। इसलिए उनकी दोबारा परीक्षा कराई जाए।
विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए कुलपति प्रों आलोक कुमार राय ने तीन सदस्यीय समिति को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी थी। समिति की सिफारिश के आधार पर उनकी विशेष बैक पेपर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। बैक पेपर में भी परीक्षा प्रणाली को लेकर तमाम आशंकाएं थीं। लविवि ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी करके आशंकाओं का समाधान कर दिया।
परीक्षा नियंत्रक ने आदेश जारी करके साफ कर दिया है कि बैक पेपर और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन ओएमआर पर नहीं होगा। परीक्षा पहले की तरह लिखित प्रणाली पर होगी।
-डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि