फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university released the result of B.Ed counselling

लखनऊ यूनिवर्सिटीः काउंसलिंग के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, 32,535 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित

Mon, 30 Nov 2020 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
lucknow university released the result of B.Ed counselling
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय ने रविवार को बीएड काउंसिलिंग के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 32, 535 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इसके साथ ही तीसरे चरण की काउंसिलिंग भी शुरू कर दी गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर 140000 से 200040 रैंक तक के अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन


बीएड की राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग में 50,001 से 1,40,000 तक की रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 34,673 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 32,535 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई।
विज्ञापन


इसमें सामान्य श्रेणी की 31,098, अन्य पिछड़ा वर्ग की 21, अनुसूचित जाति व जनजाति की 351 तथा अन्य राज्यों के 796 और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 269 अभ्यर्थियों को विभिन्न बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को परामर्श दिया है कि वे चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में कॉलेज चयन से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध सूची से अपनी पसंद के महाविद्यालयों के कोड नोट कर लें। उन्हें अपनी रुचि के क्रम में अधिकाधिक संख्या में भरें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed