{"_id":"600fdae68ebc3e32c1339e20","slug":"b-ed-advertisement-will-be-issued-in-february-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मई को आयोजित हो सकती है बीएड प्रवेश परीक्षा, जानें- कब जारी होगा विज्ञापन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
19 मई को आयोजित हो सकती है बीएड प्रवेश परीक्षा, जानें- कब जारी होगा विज्ञापन
Tue, 26 Jan 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 का विज्ञापन एक फरवरी को जारी होगा, जबकि 19 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन होंगे। सामान्य व ओबीसी को 1500 और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ इस बार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि यह सातवां मौका होगा जबकि लखनऊ विवि इसका आयोजन करेगा। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के लगभग 2900 कॉलेज शामिल होते हैं, जिनमें करीब दो लाख 40 हजार सीट हैं। विशेष सचिव की ओर से कुलसचिव को भेजे पत्र में कहा गया कि प्रदेश में इससे संबद्ध व सहयुक्त घटक महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा व काउंसलिंग अयोजित करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को नामित किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने वर्ष 2010, 2015, 2016, 2017 , 2018 और 2020 में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया है। वर्ष 2019 में यह जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को दी गई थी।