{"_id":"5d088f5c8ebc3e0a0f5f7d6c","slug":"applications-start-for-admission-in-iti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट पर जाकर भरें फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट पर जाकर भरें फॉर्म
Tue, 18 Jun 2019 04:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के निजी और सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण परिषद (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
इस साल पहली बार परिषद ने निजी और सरकारी आईटीआई के दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म एक साथ मांगे गए हैं। परिषद काउंसलिंग के माध्यम से इनके दाखिले कराएगी। परिषद के निदेशक मनमोहन चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 310 सरकारी आईटीआई में इस समय 1,21,108 सीटें हैं।
विज्ञापन
जबकि 2480 प्राइवेट आईटीआई में 2,82,288 सीटें हैं। आवेदन की फीस सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये निर्धारित की गई है। दाखिले हाईस्कूल में मिले नंबर के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थी आवेदन के समय सरकारी, निजी या फिर दोनों के लिए दाखिले का विकल्प दे सकेंगे। आवेदन के समय ही दाखिले के लिए ट्रेड का विकल्प देना होगा।
निजी आईटीआई की अधिकतम फीस 18 हजार सालाना
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवर्ण आरक्षण के लिए समाप्त किया सुपर न्यूमरीज कोटा
परिषद के संयुक्त निदेशक आरसी अग्रवाल ने बताया कि डीजीटी के निर्देश पर इस साल सुपर न्यूमरीज कोटा समाप्त कर दिया गया है। अभी तक संभावित ड्रॉप आउट की भरपाई के लिए 30 फीसदी ज्यादा दाखिले सुपर न्यूमरीज कोटे के तहत लिए जाते थे।
इस तरह से किसी ट्रेड में 16 सीटें होने पर 21 दाखिले होते थे। इस व्यवस्था को अब समाप्त कर दिया गया है। इसके बजाय गरीब सवर्ण वर्ग के अभ्यर्थियों को दाखिला देने के लिए सीटों में बढ़ोतरी की गई है। अब 12 सीट वाले ट्रेड में 16, 16 सीट वाले ट्रेड में 20 और 20 सीट वाले ट्रेड में 24 दाखिले लिए जाएंगे।
परिषद ने जुलाई 2018 में ही निजी आईटीआई द्वारा ली जाने वाली अधिकतम फीस का निर्धारण कर दिया है। इसके अनुसार इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए सालाना 18 हजार और गैर इंजीनियरिंग के लिए सालाना 15,400 रुपये अधिकतम फीस निर्धारित की है। यह फीस वर्ष 2020-21 तक के लिए निर्धारित है।