फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for B.Ed entrance examination will be held from 18 February to 15 March

18 फरवरी से 15 मार्च तक होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन

Wed, 03 Feb 2021 03:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Applications for B.Ed entrance examination will be held from 18 February to 15 March
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य समन्वयक प्रो. अमिता वाजपेयी के अनुसार बीएड प्रवेशी परीक्षा के लिए आवेदन 18 फरवरी से 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


लविवि ने अपनी वेबसाइट lkouniv.ac.in पर फीस और अर्हता संबंधी सूचना भी अपलोड कर दी है। स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत और इंजीनियरिंग डिग्री में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए   सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


लेट फीस के साथ आवेदन शुल्क क्रमश: 2500 रुपये और 1200 रुपये होगा। हर साल बीएड के करीब 12 हजार कॉलेजों की करीब तीन लाख सीट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed