{"_id":"5f3284448ebc3e3d125c02bf","slug":"application-started-for-admission-in-26-diploma-courses-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः 26 डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः 26 डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय में जहां मुख्य कोर्सो में प्रवेश आवेदन 17 अगस्त तक होंगे। वहीं विवि प्रशासन ने 26 डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू कर दी। प्रवेश आवेदन विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन होंगे। आवेदन की आखिरी तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
इसके लिए सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। लविवि ने पिछले कई साल से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में चली आ रही एडऑन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। अब सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अभी तक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में केवल लविवि के किसी नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते थे। डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों को रिवाइज करने के बाद विभागाध्यक्षों से उनके यहां संचालित होने लायक डिप्लोमा के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके आधार पर ऐसे 26 डिप्लोमा पाठ्यक्रम के आवेदन शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले