{"_id":"5f2544221143b9318348f633","slug":"application-for-admission-in-new-degree-courses-will-start-from-next-week-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः इस साल शुरू हो रहे नए डिग्री कोर्स में अगले सप्ताह से आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः इस साल शुरू हो रहे नए डिग्री कोर्स में अगले सप्ताह से आवेदन
Sat, 01 Aug 2020 05:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को समाप्त हो गई। लविवि में आवेदन करने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए अभी भी एक मौका है। यह मौका लविवि में इस साल शुरू हो रहे नए डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए है।
लविवि इसी सत्र से योगा के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के साथ ही एमए पब्लिक पॉलिसी और एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप एन्ड पब्लिक पॉलिसी के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इन पाठ्यक्रम के साथ ही 31 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के आवेदन भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे।
लविवि ने इस साल अपने यहां योगा संकाय की स्थापना की है। दो विभागों में कोर्स का संचालन शुरू होना है। एकेडमिक काउंसिल से इन पर मुहर लग चुकी है। लविवि ने पिछले कई साल से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में चली आ रही एडऑन की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। अब सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे आवेदन किया जा सकेगा।

बीए में नहीं एमए में पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई
डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों का पुनरावलोकन करने के बाद विभागाध्यक्षों से उनके यहां संचालित होने लायक डिप्लोमा के प्रस्ताव दे दिए हैं। ऐसे 31 डिप्लोमा पाठ्यक्रम के आवेदन भी अगले सप्ताह से मांगे जाएंगे। विभागाध्यक्षों से मिली सूची के आधार पर डिप्लोमा दो वर्षों से इन पाठ्यक्रमों को एडऑन की श्रेणी में डालने से यह सभी लगभग बंद हो गए थे।
इसलिए इन पाठ्यक्रमों की एडऑन की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना की समस्या को देखते हुए कई रोजारोन्मुखी ऑनलाइन डिप्लोमा भी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इनकी न्यूनतम फीस 18 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
लविवि ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में संचालित बीए इन पब्लिक पॉलिसी पाठ्यक्रम बंद कर दिया है। इसके स्थान पर अब इसे परास्नातक स्तर पर पढ़ाने का फैसला किया गया है। अब लविवि इस विषय में एमए पाठ्यक्रम संचालित करेगा।
उद्यम और पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने का पाठ्यक्रम
लविवि में इस साल से इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सांसेइन्स में एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत उद्यमिता और फैमिली बिजनेस पर फोकस होगा। पाठ्यक्रम का नाम एमबीए इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस है। इसके आवेदन भी अगले सप्ताह से मांगे जाएंगे।

यहां देखें- इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में होंगे दाखिले