फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application date of b.el.ed in lucknow university

आपके पास हैं ये योग्यताएं तो कर सकते हैं बीएलएड कोर्स, देखें डिटेल...

Thu, 29 Jun 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
application date of b.el.ed in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
 लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विवि ने इस साल 11 निजी कॉलेजों को बीएएलएड पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति दी है। इनमें से ज्यादातर कॉलेज इसी साल से प्रवेश लेना चाहते हैं। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) की गाइडलाइन की वजह से विवि को केंद्रीकृत प्रणाली से दाखिला प्रक्रिया संपन्न करनी है।
विज्ञापन


विवि ने सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित की है।
विवि में कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में कोर्स की फीस और प्रवेश प्रक्रिया पर फैसला करने के लिए हुई बैठक में आवेदन फॉर्म बृहस्पतिवार से जारी करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस का निर्धारण वित्त समिति के माध्यम से किया जाएगा। शिक्षा संकाय के अंतर्गत शुरू होने जा रहा यह पाठ्यक्रम चार वर्ष का होगा। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को तैयार करना है।

पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बाद अधिकतम छह साल में परीक्षा पास करनी होगी। इसमें थ्योरी क्लास के साथ ही इंटर्नशिप भी करनी है। कॉलेजों में यह पाठ्यक्रम इसी साल से जबकि विवि परिसर में अगले साल से शुरू हो जाएगा। 

80 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

application date of b.el.ed in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
विवि ने इस साल भालचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, रजत वूमेन्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, माडर्न कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सिटी कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, सिटी वूमेन्स कॉल्लेज, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज, महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय और इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज हबीबपुर इंदिरानगर को मान्यता जारी की गई है। 

पाठ्यक्रम में दाखिले के बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए थ्योरी में न्यूनतम 80 फीसदी और प्रैक्टिकल में 90 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। साल में कम से कम 200 दिन कक्षाएं चलेंगी तथा हर सप्ताह न्यूनतम 36 घंटे पढ़ाई करानी होगी।

अंतिम दो वर्ष में थ्योरी के साथ ही इंटर्नशिप भी करनी होगी। इनमेें तीसरे साल में चार सप्ताह और पांचवें साल 16 सप्ताह की इंटर्नशिप शामिल है। स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य होगा।

पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाना प्रस्तावित है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को कम से 50 प्रतिशत अंक के साथ ही 12वीं उत्तीर्ण होना होगा।

 

20 फीसदी होंगे इंटरनल नंबर

application date of b.el.ed in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic
आवेदन के बाद विवि एमपीएड, बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रम की तरह कॉलेजों को स्टूडेंट आवंटित करेगा। कॉलेज स्टूडेंट्स से विवि द्वारा तय की गई निर्धारित फीस से ज्यादा नहीं ले सकेंगे।

पाठ्यक्रम में दाखिले के बाद अभ्यर्थी का मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा के आधार पर होगा। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। आंतरिक मूल्यांकन में 20 फीसदी अंक शिक्षकों के हाथ में होंगे।

कोर्स में पास होने के लिए अभ्यर्थी को हर पेपर में कम से कम 36 फीसदी अंक लाने होेंगे। इंटरनल और प्रैक्टिकल में पास होने के लिए अलग-अलग न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाने होंगे।

सभी पेपर में कुल मिलाकर 40 फीसदी अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को पास घोषित किया जाएगा। एक पेपर में फेल होने पर बैक पेपर इंप्रूवमेंट का मौका मिलेगा। एक से ज्यादा विषय में फेल होने पर दोबारा उसी वर्ष में पढ़ाई करनी होगी। छह साल में डिग्री न ले पाने पर दाखिला निरस्त माना जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed