{"_id":"594239914f1c1b103c8b45bd","slug":"application-date-for-up-board-scrutiny","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका, वेबसाइट पर जारी हुआ फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्डः स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका, वेबसाइट पर जारी हुआ फॉर्म
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए स्क्रूटनी कराने का आवेदन फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा परिणाम से नाखुश हैं, वह उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑफलाइन ही सब्मिट करना होगा। स्क्रूटनी कराने के इच्छुक छात्र आवेदन फॉर्म माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर स्क्रूटनी के लिए सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हाईस्कूल और इंटर के वे छात्र जिनका परीक्षा परिणाम इसी वर्ष जारी हुआ है वे ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्क्रूटनी का शुल्क 100 रुपए प्रति विषय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
छात्र लिखित और प्रयोगात्मक दोनों विषयों की स्क्रूटनी करा सकते हैं, लेकिन उन्हें हर विषय के लिए अलग शुल्क जमा करना होगा। छात्रों को निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराना होगा।

हिंदी, अंग्रेजी और गणित के अंकों से असंतुष्ट
डेमो
- फोटो : demo pic
साथ ही निर्धारित प्रारूप पर आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्टर्ड डाक से अपना पता लिखा लिफाफा संलग्न कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर पोस्ट करना होगा। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
सीधे कार्यालय या कोरियर के माध्यम से आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन फॉर्म के साथ छात्रों को शुल्क जमा का चालान पत्र, मूल अंकपत्र की फोटो प्रति अथवा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की फोटो प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। यूपी बोर्ड के छात्र हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। खासकर इंटर के छात्र। ऐसे कई छात्र विभाग से स्क्रूटनी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए चक्कर काट रहे हैं। छात्रों के अनुसार इन तीनों विषयों की परीक्षा काफी सरल थी। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न सरल थे। ऐसे में उन्हें इन विषयोें में ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद थी,