फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   animal husbandry minister says we will control the abandon animals.

पशुधन मंत्री बोले- सड़कों पर नहीं दिखाई देंगे छुट्टा पशु, गोशालाओं को आर्थिक रूप से बनाएंगे स्वावलंबी

Tue, 05 Apr 2022 02:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

पशुधन, दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह बोले, छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
animal husbandry minister says we will control the abandon animals.
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पशुधन, दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ , हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि भविष्य में छुट्टा पशु सड़कों पर नहीं दिखेंगे। गोशालाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाकर इसे व्यावसायिक रूप देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत  किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं के अनुरूप आगामी 100 दिन का कार्यक्रम बनाया जाएगा। कार्यक्रमों का लक्ष्य तय कर उसे तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी रणनीति बनाकर कार्यवाही पर बल दिया है। इसलिए छुट्टा पशुओं की समस्या को चुनौती के रूप में लिया गया है। रणनीति बनाकर इसे अवसर के रुप में बदलने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस समस्या के प्रभावी समाधान के लिए किसानों, पशुपालकों व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिए कि 100 दिन के लिए जो एजेंडा बनाया जाए उसके सकारात्मक परिणाम जमीन पर दिखाई दे। पशुधन और दुग्ध विभाग पशुपालकों से सीधे जुड़ा, इसलिए ऐसे कार्यक्रम बनाएं कि यूपी दुग्ध उत्पादन में अव्वल बना रहे।


मदरसा शिक्षा का होगा आधुनिकीकरण
मंत्री ने कहा कि मदरसों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। मदरसा शिक्षा में आधुनिकीकरण का समावेश करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed