SUPER-30: ये परीक्षा पास करके आप फ्री में कर सकते हैं IIT-JEE की कोचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के साधनविहीन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुपर-30 कोचिंग के संचालक आनंद कुमार ने यूपी के सीएम के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए कदम उठाया है।
पटना की तर्ज पर यूपी के सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग करवाई जाएगी। इस कोचिंग में चयन के लिए स्टूडेंट्स को एक टेस्ट देना होगा। ये टेस्ट यूपी के 10 सेंटर्स पर 19 जून को होगा।
इस टेस्ट में यूपी से 30 बच्चे सेलेक्ट किए जाएंगे जिन्हें आईआईटी प्रवेश परीक्षा (IIT-JEE) की तैयारी पटना (बिहार) में करवाई जाएगी।
इन बच्चों को कोचिंग के साथ खाने और रहने की सुविधा भी संस्था की तरफ से मुफ्त में मिलेगी। संस्था की तरफ से हाईस्कूल पास 10 और इंटरमीडिएट पास 20 बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
50 रुपये में मिलेगा आवेदनपत्र
परीक्षा के लिए आवेदनपत्र 10 जून 2015 से 15 जून 2016 तक मिलेंगे। एक घंटे की परीक्षा में गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान के ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।
परीक्षा के सेंटर्स
इलाहाबाद- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (स्वरूप रानी अस्पताल के पास)
लखनऊ- राजकीय जुबली इंटर कॉलेज. सिटी स्टेशन के पास
वाराणसी- राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज
गोरखपुर- ए.डी.राजकीय कन्या इंटरकॉलेज
बरेली- राजकीय इंटर कॉलेज
झांसी- हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज
कानपुर- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज
मेरठ- संत जोजफ इंटर कॉलेज
मुरादाबाद- चित्रगुप्त इंटर कॉलेज
आजमगढ़- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज