फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU will no longer conduct any entrance exam, NTA will conduct national level entrance exam

एकेटीयू अब नहीं कराएगा कोई प्रवेश परीक्षा, एनटीए कराएगा राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा

Sat, 02 Jan 2021 02:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Jan 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
AKTU will no longer conduct any entrance exam, NTA will conduct national level entrance exam
एकेटीयू - फोटो : AKTU
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी व आर्किटेक्चर संस्थानों में प्रवेश के लिए अब राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा ही क्वालीफाई करनी होगी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) अब इन कोर्सो में प्रवेश के लिए किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। बीटेक, बीआर्क व एमटेक इंट्रीग्रेटेड में प्रवेश जहां जेईई से होंगे। वहीं बचे हुवे अन्य कोर्सो के लिए एनटीए ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। जिसकी सूचना अलग से एनटीए व एकेटीयू की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक एकेटीयू प्रदेश के 755 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी व आर्किटेक्चर संस्थानों में प्रवेश के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का आयोजन करता रहा है। जिसके माध्यम से विभिन्न कोर्सो की लगभग 1.25 लाख सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। इसकी मेरिट से प्रदेश के कई विवि भी बीटेक, एमबीए में प्रवेश लेते हैं। किंतु अब एकेटीयू कोई प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। बल्कि उसके कोर्सो के लिए भी एंटीए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। उसके बाद जारी मेरिट से प्रदेश में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी व आर्किटेक्चर के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed