{"_id":"6094bdc38ebc3ebd00499a48","slug":"aktu-college-closed-till-15-online-class-also-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : 15 तक कॉलेज बंद, ऑनलाइन क्लास भी स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू : 15 तक कॉलेज बंद, ऑनलाइन क्लास भी स्थगित
Sat, 08 May 2021 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 08 May 2021 10:28 AM IST
सार
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने भी 15 मई तक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
AKTU
विस्तार
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने भी 15 मई तक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशक व प्राचार्यो से कहा है कि इस दौरान परिसर में छात्रों एवं शिक्षकों सहित अन्य अधिकारी अथवा कर्मचारी भी नहीं आएंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। इसका अनुपालन सभी सुनिश्चित कराएंगे। बता दें कि हाल में कुछ छात्रों ने विवि में यह शिकायत की थी कि शासन के निर्देश के बाद भी कॉलेज ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। क्या उनके ऊपर यह आदेश नहीं प्रभावी होता। जिसके बाद विवि प्रशासन ने कॉलेजों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन