{"_id":"5c8cb827bdec2213e43a46ff","slug":"admission-process-will-start-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः अवध में 18 मार्च, नेशनल में दो अप्रैल से लें आवेदन फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः अवध में 18 मार्च, नेशनल में दो अप्रैल से लें आवेदन फॉर्म
Sat, 16 Mar 2019 02:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही राजधानी के अनुदानित सहयुक्त महाविद्यालयों में भी स्नातक और परास्नातक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 18 मार्च से जारी हो जाएंगे।
वहीं नेशनल पीजी कॉलेज के आवेदन फॉर्म दो अप्रैल से मिलेंगे। इसके अलावा नवयुग कन्या महाविद्यालय, शशि भूषण और आईटी गर्ल्स कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी।
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन फॉर्म कॉलेज वेबसाइट www.agdc.ac.in पर जाकर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून है। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। कॉलेज में बीए की 400 रेग्युलर तथा बीकॉम की 240 सेल्फ फाइनेंस सीटें हैं। आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।

Trending Videos
शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में 25 मार्च से आवेदन
डेमो
नेशनल पीजी कॉलेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन
नेशनल पीजी कॉलेज केे आवेदन फॉर्म ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 5 जून निर्धारित की गई है। दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।
कॉलेज में बीए रेगुलर की 320, बीए सेल्फ फाइनेंस 120, बीएससी मैथ्स की 250, बीएससी बॉयो की 100, बीकॉम रेगुलर की 220, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 330, बीबीए की 60, बीबीए एमएस की 60, बीसीए की 60 और बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटें हैं।
शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु चौहान ने बताया कि बीए व बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने का समय सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच रखा गया है।