14 कॉलेजों में दाखिले के लिए 'लुआकमैट' 20 जून को, 9 अप्रैल से मिलेंगे फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के 14 प्रतिष्ठित कॉलेजों में स्नातक के प्रोफेशनल और मैनेजेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज एडमिशन टेस्ट (लुआकमैट-2017) का आयोजन 20 जून को होगा।
नेशनल पीजी कॉलेज इसका आयोजन कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 मार्च से नेशनल पीजी कॉलेज की वेबसाइट पर मिलेंगे। कॉलेज परिसर से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 9 अप्रैल से प्राप्त किए जा सकेंगे। नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि अभी तक 14 कॉलेजों ने इसमें शामिल होने के लिए मंजूरी दी है। प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में इस समय 2000 से ज्यादा सीट हैं। उन्होंने बताया,महाविद्यालय पिछले 10 साल से लुआकमैट का आयोजन कर रहा है।
इस वर्ष प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र एवं नियमावली 27 मार्च से महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर उपलब्ध होंगे।
आवेदन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करने की अंतिम तारीख 12 जून निर्धारित की गई है। इस साल पंजीकरण या परीक्षा शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों को उनके यहां की सीट संख्या 13 अप्रैल तक फाइनल करके देने को कहा गया है। जो कॉलेज इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे नेशनल कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
इन कोर्स के लिए होता है लुआकमैट
लुआकमैट के माध्यम से बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक-बैंकिंग एंड फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-कॉमर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। इस मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का आवंटन किया जाता है।
इन कॉलेज ने लिया बैठक में भाग
महाविद्यालय में हुई बैठक में मॉडर्न कॉलेज, रामस्वरूप, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एलबीएस, शेरवुड कॉलेज, एसएमएस कॉलेज, जीसीआरजी ग्रुप, टेक्नो इंस्टीट्यूट, आर्यकुल कॉलेज, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव, गोयल इंस्टीट्यूट, दयाल ग्रुप, शिया पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है।