फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission process for new sesson in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में नौ मार्च से शुरू होगी नए सत्र में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया

Thu, 25 Feb 2021 11:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
admission process for new sesson in lucknow university
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसमें शैक्षिक सत्र 2020-21 के पीएचडी तथा तथा सत्र 2021-22 के अन्य दाखिले शामिल होंगे। लविवि के साथ ही केंद्रीयकृत प्रवेश के तहत इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के दाखिले इसके माध्यम से होंगे। पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। कोरोना के चलते पिछले सत्र के दाखिले मेरिट के आधार पर किए गए थे। लविवि में मंगलवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञापन


लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश फॉर्म के शुल्क पूर्व वर्ष की भांति ही रहेंगे। उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। स्नातक प्रवेश परीक्षा का फॉर्म शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये, एससी-एसटी के लिए 400 रुपये रखा गया है। स्नातक प्रबंधन में सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये तथा एससी-एसटी के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


केंद्रीयकृत प्रवेश के तहत विश्वविद्यालय के साथ ही इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों का दाखिले होंगे। पिछले साल से शुरू हुई केंद्रीकृत दाखिला प्रक्रिया में महाविद्यालयों को यह विकल्प दिया गया था कि प्रति पाठ्यक्रम वे 50 हजार रुपये का भुगतान करके काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले ले लें। इस साल भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी और पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदन
लविवि में पीएचडी के दाखिले अध्यादेश 2020 के आधार पर होंगे। इसमें इस साल पहली बार नवीन अध्यादेश के तहत रेग्युलर के साथ ही पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश भी होंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है।

कैट से सीट न भरने पर एमबीए में होगी प्रवेश परीक्षा
लविवि ने एमबीए के दाखिले कैट के स्कोर पर करने का फैसला किया है। हालांकि कैट के माध्यम से सीट न भरने पर दाखिले लखनऊ यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंट्रेंस टेस्ट (लूमेट) के माध्यम से होंगे।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट में भी प्रवेश परीक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट और प्रोफिशिएंसी कोर्स के दाखिले परीक्षा के माध्यम से करने का फैसला किया है।


जेईई से बीटेक के दाखिले
लविवि के इंजीनियरिंग संकाय में संचालित बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश इस साल जेईई के स्कोर पर होंगे। इसकी काउंसिलिंग एकेटीयू द्वारा होगी। केंद्र सरकार के फैसले की वजह से इस साल से बीटेक के दाखिले केंद्रीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हो रहे हैं। लविवि ने भी जेईई से ही दाखिले करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed